धमाकेदार रफ्तार में ‘धुरंधर 2’: 4 दिन में 400 करोड़ पार
23 मार्च 2026
|349

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह छा गई है। रिलीज के महज 4 दिनों के भीतर ही फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि यह रिकॉर्ड हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे तेज 400 करोड़ नेट कलेक्शन माना जा रहा है।
फिल्म ने गुरुवार को 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर ही साफ कर दिया था कि यह फिल्म रिकॉर्ड्स तोड़ने आई है। इसके बाद दूसरे दिन हल्की गिरावट के बावजूद तीसरे और चौथे दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला। संडे को तो फिल्म ने एक बार फिर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया।
फिल्म ने चार दिनों में करीब 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन ही 400 करोड़ के पार पहुंच चुका है।





