सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का: निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ स्वाहा

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिसने निवेशकों को झकझोर कर रख दिया। बाजार खुलने के साथ ही बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा था कि दिनभर स्थिति संभल नहीं पाई।
बीएसई का सेंसेक्स करीब 2496 अंक गिरकर 74,207 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 775 अंक टूटकर 23,002 पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2700 अंक से ज्यादा और निफ्टी 850 अंक तक गिर गया था, जो बाजार में घबराहट का बड़ा संकेत है।
₹12 लाख करोड़ की दौलत साफ, निवेशकों को बड़ा झटका
इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों को करीब ₹12 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप जहां पहले 438 लाख करोड़ रुपये था, वह गिरकर 426 लाख करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट बताती है कि बाजार में किस स्तर की तबाही आई है।
हर सेक्टर में गिरावट, बैंकिंग से IT तक सब धड़ाम
गुरुवार की गिरावट का असर बाजार के हर सेक्टर पर पड़ा।
सबसे ज्यादा नुकसान इन सेक्टर्स में देखा गया: बैंकिंग (Nifty Bank), ऑटो, IT, FMCG, PSU Banks, लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिससे साफ है कि यह गिरावट व्यापक स्तर पर रही।









