सीक्रेट वेडिंग: रैपर Badshah ने गर्लफ्रेंड Isha Rikhi संग रचाई शादी

मशहूर रैपर और सिंगर Badshah एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने यह दावा तेज कर दिया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ गुपचुप शादी कर ली है।
हालांकि, इस शादी को लेकर अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया है।
सास के पोस्ट से खुला ‘राज’?
बताया जा रहा है कि Poonam Rikhi ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा— “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” इन तस्वीरों में बादशाह दूल्हे के रूप में ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा लाल पारंपरिक लुक में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
जयमाला के दौरान दिखी मस्ती
वायरल वीडियो में दोनों को जयमाला करते हुए देखा जा सकता है। एक खास पल में, जब बादशाह ईशा को वरमाला पहनाते हैं, तो मजाक में माला से उनका गला दबाने की एक्टिंग करते हैं, जिस पर ईशा हंस पड़ती हैं। यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और कपल की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा बढ़ा रहा है।


