होली 2026:: करियर और व्यापार में मिलेंगे शुभ संकेत

4 मार्च को देशभर में रंगों का पर्व होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा हैं। इस बार की होली ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन मायावी ग्रह राहु, छाया ग्रह केतु, बुद्धि के दाता बुध और देवगुरु बृहस्पति एक साथ वक्री अवस्था में रहेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का वक्री होना महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। जब एक साथ कई बड़े ग्रह वक्री हों, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह संयोग विशेष रूप से शुभ और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए होली का दिन करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आ रहा है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है या पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में स्थिरता आएगी और पुराने ग्राहकों से दोबारा संपर्क बनने की संभावना है। पारिवारिक माहौल संतुलित रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।









