राम नवमी 2026: राम नवमी कब है और क्यों खास है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में राम नवमी का पर्व 26 मार्च (गुरुवार) को पूरे उत्तर भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। नवमी तिथि 26 मार्च सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल (लगभग 12 बजे) हुआ था, इसलिए जिस दिन दोपहर में नवमी तिथि पड़ती है, उसी दिन राम नवमी मनाई जाती है—इसी आधार पर इस वर्ष यह पर्व 26 मार्च को ही मनाया जाएगा।
राम नवमी 2026 का शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि प्रारंभ: 26 मार्च, सुबह 11:48 बजे,
नवमी तिथि समाप्त: 27 मार्च, सुबह 10:06 बजे,
मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक,
जन्म क्षण: दोपहर 12:27 बजे,
भगवान राम के जन्म का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यह पर्व न केवल भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, बल्कि यह धर्म, सत्य और आदर्श जीवन का प्रतीक भी है।









