मार्च 2026 मासिक राशिफल: करियर में तरक्की, धन लाभ के योग

मार्च 2026 का महीना कई राशियों के लिए करियर और धन के मामले में शुभ संकेत लेकर आया है। इस महीने ग्रहों की चाल जीवन में नई दिशा और संभावनाएं देगी। 11 मार्च को बृहस्पति मार्गी होंगे। 15 मार्च को सूर्य देव कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे। 21 मार्च तक बुध देव वक्री रहेंगे, जिससे कम्युनिकेशन और निर्णयों में देरी संभव है। शुक्र और शनि की स्थिति रिश्तों और आर्थिक मामलों में संतुलन की सीख देगी। महीने का पहला हिस्सा धैर्य और समीक्षा का है, जबकि अंतिम सप्ताह से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
मेष राशि (Aries)
करियर व धन : इस महीने मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। प्रमोशन या वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।
धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। शेयर मार्केट या जोखिम भरे निवेश से थोड़ा बचें।
परिवार व प्रेम : पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन अहंकार से दूरी बनाए रखें वरना रिश्तों में खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य : सिरदर्द, माइग्रेन या ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है। योग और प्राणायाम लाभदायक रहेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।









