होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो शिप मयूरी नारी पर हमला: दो भारतीयों की मौत
पश्चिम एशिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक बड़ा हमला सामने आया है। थाई झंडे वाले कार्गो शिप “मयूरी नारी” पर हुए हमले ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और व्यापार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर आ रहा था, जब 11 मार्च को ओमान के उत्तरी तट से करीब 11 नॉटिकल मील दूर इसे अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया।
हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और जहाज से घना धुआं उठने लगा।
23 में से 20 क्रू मेंबर सुरक्षित, तीन लापता
रिपोर्ट के अनुसार जहाज पर कुल 23 क्रू मेंबर मौजूद थे। हादसे के बाद 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया, 3 क्रू मेंबर जहाज पर फंसे बताए जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि ये तीनों इंजन रूम के पास फंस गए थे, जहां आग लगने के कारण हालात बेहद खतरनाक हो गए थे।
इस घटना में पहले हुए हमलों में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अभी भी लापता बताया जा रहा है।
ओमानी नेवी और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने शुरू किया रेस्क्यू
हमले की सूचना मिलते ही ओमानी नेवी ने तुरंत इलाके में बचाव अभियान शुरू किया। इस घटना की पुष्टि रॉयल थाई नेवी, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन (UKMTO), ने भी की है। हालांकि, इस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की अभी तक आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है।









