ईद सीजफायर के बीच फिर भड़का तनाव: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

ईद-उल-फितर (21 मार्च) के मद्देनजर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच घोषित अस्थायी संघर्ष विराम के बावजूद हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि उसने कुनार प्रांत में भारी गोलाबारी की, जिससे सीजफायर का उल्लंघन हुआ।
कुनार में 72 गोलों की बरसात का दावा
अफगान अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने अब तक कुनार प्रांत में कुल 72 गोले दागे हैं।
35 गोले नराई जिले के डोकालाम, बारिकोट और सोंगालाई क्षेत्रों में गिरे, 37 गोले मनोगाई जिले के विभिन्न इलाकों में दागे गए, नराई जिले में अभी भी रुक-रुक कर गोलाबारी जारी होने की खबर है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप
अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना उन नागरिकों को निशाना बना रही है, जो संघर्ष के कारण अपने घरों को छोड़कर गए थे और अब लौट रहे हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।









