मिडिल ईस्ट में भड़का महायुद्ध: बेरूत पर इजरायली एयरस्ट्राइक

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक बड़े युद्ध का रूप लेता दिखाई दे रहा है। लेबनान की राजधानी Beirut से सामने आए वीडियो में शहर के कई इलाकों से काले धुएं के विशाल गुबार उठते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि Israel की सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक शुरू कर दी है।
इन हमलों के बाद राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। कई जगहों पर भारी धमाकों की आवाज़ सुनाई दी और आसमान धुएं से भर गया।
सीमा पर टैंक और आसमान से हमले
रिपोर्ट्स के मुताबिक Israel Defense Forces (IDF) लगातार लेबनान की सीमा पर हमले कर रही है। सीमा के पास इजरायली टैंक तैनात हैं और लेबनान के कई इलाकों पर गोलाबारी जारी है।
आईडीएफ द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान से मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिनका निशाना Hezbollah के कमांड सेंटर और मिसाइल लॉन्चर बताए जा रहे हैं। इजरायली सेना का दावा है कि इन हमलों में हिजबुल्लाह के कई बड़े सैन्य ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है।
70 से ज्यादा ठिकानों को किया तबाह
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट कर दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह और उससे जुड़े विद्रोहियों के करीब 70 ठिकानों को तबाह कर दिया है।
इनमें शामिल हैं: आतंकवादी ढांचे, हथियारों के भंडार, कमांड सेंटर, मुख्यालय, मिसाइल लॉन्चर, और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) एयर फोर्स से जुड़े ठिकाने, सेना के अनुसार, दहिया इलाके में केवल 30 मिनट के अंदर 10 हिजबुल्लाह मुख्यालयों पर हमले किए गए।









