नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा: बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। राज्यसभा चुनाव 2026 के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं और उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे Nishant Kumar को सक्रिय राजनीति में उतारा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली से पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री के साथ लंबी बैठक की। इससे पहले चर्चा थी कि निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जाएगा, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि खुद नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे।
बताया जा रहा है कि 5 मार्च को नामांकन दाखिल करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यदि ऐसा होता है तो करीब दो दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर नई भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।




