LPG संकट में उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें: गैस एजेंसियों की मनमानी पर ऐसे करें शिकायत

देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। रसोई गैस हर घर की बुनियादी जरूरत है, लेकिन सिलेंडर की कमी और डिलीवरी में देरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगहों पर उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े होकर बुकिंग कराने को मजबूर हैं, जबकि पहले से बुक किए गए सिलेंडर भी समय पर नहीं मिल रहे।
गैस एजेंसियों की मनमानी और कालाबाजारी
सोशल मीडिया और उपभोक्ता शिकायतों के अनुसार, कई गैस एजेंसियां और डीलर बुकिंग के बावजूद सिलेंडर देने में देरी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में ग्राहकों से तय कीमत से ज्यादा पैसे भी वसूले जा रहे हैं। यह पूरी तरह गैरकानूनी है और सरकारी नियमों का उल्लंघन है।
LPG बुकिंग नियम में बदलाव: अब 25 दिन का इंतजार
सरकार ने गैस की सप्लाई को संतुलित रखने के लिए LPG बुकिंग साइकिल में बदलाव किया है।
पहले: 21 दिन बाद अगली बुकिंग,
अब: 25 दिन बाद बुकिंग संभव,
इसका उद्देश्य है कि हर उपभोक्ता को समान रूप से गैस उपलब्ध हो और जमाखोरी पर रोक लगे।
ज्यादा पैसे मांगना और देरी करना गैरकानूनी
अगर आपने गैस सिलेंडर बुक कर लिया है और फिर भी:
समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही,
तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं,
तो यह पूरी तरह गलत है। ऐसे मामलों में उपभोक्ता तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं।





