ब्रेकिंग न्यूज़
Logo
ट्रेंडिंग

लड़की का बयान वायरल: “रिश्तों में सबसे पहले खुद और माता-पिता पर भरोसा करें”

18 मार्च 2026
|
346
“रिश्तों में सबसे पहले खुद और माता-पिता पर भरोसा करें”

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रिश्तों और भरोसे को लेकर अपनी स्पष्ट और मजबूत राय रखती नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती है कि आज के समय में लोगों को सबसे पहले खुद पर और अपने माता-पिता पर भरोसा करना चाहिए, न कि दूसरों पर आंख बंद करके विश्वास करना चाहिए।

लड़की का क्या है कहना?
वीडियो में लड़की कहती है कि रिश्तों में अक्सर लोग बिना सोचे-समझे दूसरों पर भरोसा कर लेते हैं, जिससे बाद में उन्हें निराशा और दुख का सामना करना पड़ता है। उसके अनुसार, “अगर इंसान खुद पर और अपने परिवार पर भरोसा करना सीख जाए, तो वह जिंदगी में कम धोखा खाएगा।”
उसका यह बयान कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। समर्थन में लोग क्या कह रहे हैं?
कई यूजर्स का मानना है कि आज के समय में सबसे सुरक्षित भरोसा खुद और परिवार ही है।
कुछ लोगों ने इसे “रियलिटी चेक” बताया और कहा कि आधुनिक रिश्तों में विश्वास कमजोर हो गया है।
विरोध में क्या तर्क हैं?
कुछ यूजर्स का कहना है कि रिश्तों की नींव ही भरोसे पर टिकी होती है।
उनका मानना है कि अगर पार्टनर या दोस्तों पर भरोसा नहीं होगा, तो रिश्ते टिक नहीं सकते।

खबरे और भी है...