ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उजाड़ा परिवार: मां-बेटी समेत तीनों की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में सत्यम वीडियो के पास रहने वाले शंकर लाल गुप्ता ने कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान होकर अपनी पत्नी और बेटी को जहर पिलाकर खुद भी जहर पी लिया। इलाज के दौरान अब तीनों की मौत हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार शंकर लाल गुप्ता को ऑनलाइन BDG और Aviator जैसे गेम खेलने की लत लग गई थी। लगातार पैसे हारने के कारण वह लाखों रुपये के कर्ज में डूब गए थे। आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने 24 फरवरी की रात यह खौफनाक कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि शंकर लाल ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पहले अपनी पत्नी राजकुमारी और बेटी स्वाति को पिला दिया। इसके बाद उन्होंने खुद भी वही जहरीला पेय पी लिया। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन और पड़ोसी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।








