ब्रेकिंग न्यूज़
Logo
ट्रेंडिंग

RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया: 69 रन की नाबाद पारी से कोहली ने रचा इतिहास

1 दिन पहले
|
341
69 रन की नाबाद पारी से कोहली ने रचा इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत के साथ हुआ। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की।

इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 38 गेंदों पर 69 रन की नाबाद पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

69 रन की नाबाद पारी से किंग कोहली ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में क्लास और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और आरसीबी की रनचेज को बेहद आसान बना दिया।

कोहली को 28 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई गलती नहीं की और सनराइजर्स के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी रहे। उनकी इस पारी में कई आकर्षक चौके-छक्के देखने को मिले।

आईपीएल के 19वें सीजन में खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने कोहली

विराट कोहली ने IPL 2026 के पहले मैच में उतरते ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह इंडियन प्रीमियर लीग के सभी 19 सीजन खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

यह उपलब्धि उनकी फिटनेस, निरंतरता और लीग में लंबे समय तक बनाए गए दबदबे को दर्शाती है। कोहली आईपीएल के शुरुआती सीजन से लेकर अब तक आरसीबी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं।

खबरे और भी है...