IPL 2026 का सादा आगाज़: BCCI का बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च यानी कल से होने जा रहा है, लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीजन की ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला लिया है, जो आमतौर पर बॉलीवुड ग्लैमर और भव्यता के लिए जानी जाती है।
IPL 2026 का सादा आगाज़, नहीं होगा रंगारंग उद्घाटन
इस बार IPL की शुरुआत बिना किसी भव्य कार्यक्रम के होगी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन फैंस को ओपनिंग शो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इसे पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
BCCI का भावुक फैसला, 11 मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि: “पिछले साल हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार उद्घाटन समारोह नहीं किया जाएगा।” यह निर्णय 4 जून 2025 को बेंगलुरु में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करने के लिए लिया गया है।









