IPL 2026 होगा आखिरी सीजन?: Mahendra Singh Dhoni ने तोड़ी चुप्पी

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले Mahendra Singh Dhoni को लेकर इन दिनों संन्यास की खबरें तेजी से फैल रही हैं। एक पूर्व खिलाड़ी ने दावा किया कि आईपीएल 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई।
दरअसल, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में Chennai Super Kings और Delhi Capitals के बीच खेले गए मुकाबले में धोनी के माता-पिता की मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी। फैंस को लगा कि यह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पॉडकास्ट में धोनी ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक पॉडकास्ट में धोनी ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह अपने करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे।
धोनी ने कहा, “मैं अभी भी आईपीएल खेल रहा हूं। मैं चीजों को सरल रखता हूं और हर साल खुद को समय देता हूं। अभी मेरी उम्र 43 साल है और अगले सीजन तक 44 का हो जाऊंगा। उसके बाद मेरे पास करीब 10 महीने होंगे यह तय करने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं।”









