IPL 2026: इतिहास के सबसे बड़े IPL रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 पर टिक गई हैं। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस 19वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने शुरुआती 16 दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें 10 अलग-अलग शहरों में 20 मुकाबले खेले जाएंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ ओपनिंग मैच खेलेगी। लेकिन इस बार सिर्फ ट्रॉफी की नहीं, बल्कि इतिहास बदलने की भी जंग होगी।
IPL के वो ‘अटूट’ रिकॉर्ड, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें
1. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन – विराट कोहली (973 रन)
साल 2016 में विराट कोहली ने 973 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। करीब 10 साल बाद भी यह रिकॉर्ड अटूट है। हालांकि शुभमन गिल (890) और जोस बटलर (863) इसके करीब पहुंचे, लेकिन इसे तोड़ना अब भी बड़ी चुनौती है।
2. सबसे बड़ी साझेदारी – कोहली-डिविलियर्स (229 रन)
2016 में RCB के लिए खेलते हुए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने 229 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की थी। T20 क्रिकेट में 200+ पार्टनरशिप आज भी दुर्लभ है, इसलिए यह रिकॉर्ड अब भी मजबूत खड़ा है।









