रंग पंचमी 2026: कब है देवताओं की होली

रंग पंचमी हिंदू धर्म का एक विशेष और आध्यात्मिक पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आकर होली खेलते हैं, इसलिए इसे देव पंचमी भी कहा जाता है।
होली का उत्सव बसंत पंचमी से शुरू होकर रंग पंचमी के दिन समाप्त होता है। यह पर्व मुख्य रूप से मथुरा-वृंदावन, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को गुलाल अर्पित किया जाता है और भक्त आसमान की ओर रंग उड़ाकर देवताओं का स्वागत करते हैं।
रंग पंचमी 2026 कब है? (Rang Panchami 2026 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार:
पंचमी तिथि प्रारंभ: 7 मार्च 2026 शाम 7:17 बजे,
पंचमी तिथि समाप्त: 8 मार्च 2026 रात 9:10 बजे,
उदयातिथि के अनुसार रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।
रंग पंचमी पर क्यों उड़ाया जाता है गुलाल?
धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रज में होली का उत्सव करीब 40 दिनों तक चलता है और इसका समापन रंग पंचमी के दिन होता है। कथा के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ गुलाल की होली खेली थी। उनके साथ होली खेलने के लिए सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आए थे। इसी कारण मंदिरों में देवताओं को गुलाल अर्पित कर उसे हवा में उड़ाया जाता है। माना जाता है कि: गुलाल उड़ाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वातावरण में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है, देवताओं की कृपा प्राप्त होती है,






