T20 World Cup 2026:: भारत की ऐतिहासिक जीत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी और 7 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
संजू सैमसन की तूफानी पारी ने रखी जीत की नींव
भारत की जीत की असली नींव ओपनर संजू सैमसन ने रखी। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 89 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। सैमसन को शुरुआती ओवरों में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आसान कैच छोड़कर जीवनदान दिया, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया।
भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज
भारत की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह आक्रामक रही। सैमसन के अलावा कई बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं।
भारत के प्रमुख स्कोरर:
संजू सैमसन – 89 रन,
शिवम दुबे – 43 रन,
ईशान किशन – 39 रन,
हार्दिक पांड्या – 27 रन,
तिलक वर्मा – 21 रन,
इन सभी बल्लेबाजों के योगदान से भारत 253 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रहा।









